Dia Mirza and Businessman Vaibhav Rekhi's Wedding: आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी दिया मिर्जा, मेहंदी की तस्वीरें आई सामने
रिपोर्ट के मुताबिक दिया मिर्जा और वैभव की शादी में केवल परिवार के महज कुछ लोग ही शामिल होंगे. ये एक पूरी तरह से एक प्राइवेट अफेयर होने जा रहा है. दरअसल लॉकडाउन में दिया और वैभव एक दूसरे के करीब आए. वैभव एक बिजनेसमैन और इन्वेस्टर है.
Dia Mirza and Businessman Vaibhav Rekhi's Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) एक बार फिर चर्चा में छाई हुई हैं. क्योंकि दिया मिर्जा एक बार फिर सच्चे प्यार की तलाश में शादी रचाने जा रहीं हैं. दिया अपने खास दोस्त और बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी रचाने जा रही हैं. दोनों के शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. दिया ने अपने मेहंदी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. जबकि 15 फरवरी को दोनों हमेश हमेशा के लिए एक हो जाएंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक दिया मिर्जा और वैभव की शादी में केवल परिवार के महज कुछ लोग ही शामिल होंगे. ये एक पूरी तरह से एक प्राइवेट अफेयर होने जा रहा है. दरअसल लॉकडाउन में दिया और वैभव एक दूसरे के करीब आए. वैभव एक बिजनेसमैन और इन्वेस्टर है. वो बॉलीवुड में भी काफी एक्टिव रहते हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि वैभव रेखी से पहले दिया मिर्जा ने साहिल संघा के साथ शादी रचाई थी. लेकिन दोनों ने साल 2019 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया. हालांकि दोनों ने अपना रिश्ता एक अच्छे नोट पर खत्म किया. दोनों रिश्ता तो खत्म किया लेकिन हमेशा अच्छे दोस्त बने रहने का ऐलान भी किया.
वेल अब दिया अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं. फैंस को जल्द उनके शादी की तस्वीरें देखने मिल सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

