बॉलीवुड

COVID-19 Vaccine for Pregnant Women: Dia Mirza ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर दी अहम जानकारी, कहा- गर्भवती महिलाएं इसे न लें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं. सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली दिया ने हाल में कोविड-19 के इस दौर में गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसे लेकर सलाह दी.

COVID-19 Vaccine for Pregnant Women: Dia Mirza ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर दी अहम जानकारी, कहा- गर्भवती महिलाएं इसे न लें
दिया मिर्जा (Photo Credits: Instagram)

COVID-19 Vaccine for Pregnant Women: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं. सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली दिया ने हाल में कोविड-19 के इस दौर में गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसे लेकर सलाह दी. एक्ट्रेस ने एक ट्वीट का जवाब दिया जिसमें प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कोविड प्रोटोकॉल्स को लेकर चर्चा की गई थी. उस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि गर्भवती और स्तनपान करा रहीं महिलाओं को फिलहाल कोरोना वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए.

दिया ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि ये सलाह उन्हें उनके डॉक्टर से मिली है. दिया ने ट्विटर पर लिखा, "ये बेहद जरुरी जानकारी है. कृपया ध्यान दें कि जो वैक्सीन भारत में इस्तेमाल की जा रही है उएय गर्भवती और स्तनपान करा रहीं महिलाओं पर टेस्ट नहीं किया गया है. मेरे डॉक्टर ने कहा है कि जब तक इस वैक्सीन की गर्भवती महिलाओं पर वैद्यकीय परीक्षण नहीं पूरी होती तब हमें इसे लेने से परहेज करना चाहिए."

ये भी पढ़ें: Vaibhav Rekhi की हुईं Dia Mirza, शादी की बेहद खूबसूरत Photos शेयर कर लिखा ये इमोशनल नोट

आपको बता दें कि दिया ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी बंप वाली फोटो पोस्ट करके बताया था कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं. एक्ट्रेस ने इस साल फरवरी के महीने में पाने बिजनसमैन बॉयफ्रेंड वैभव रेखी से शादी कर ली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).