बॉलीवुड

Dia Mirza on Drugs Case: दिया मिर्जा ने ड्रग्स केस में नाम आने पर दी सफाई, कहा- मैंने जिंदगी में कभी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया

बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने ड्रग्स केस में अपना नाम घसीटे जाने को लेकर आज अपनी सफाई पेश की है. दीपिका पादुकोण के बाद दिया का नाम मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ था जिसके बाद अब उन्होंने इस केस में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन आरोपों का खंडन किया है.

Dia Mirza on Drugs Case: दिया मिर्जा ने ड्रग्स केस में नाम आने पर दी सफाई, कहा- मैंने जिंदगी में कभी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं किया
दिया मिर्जा (Photo Credits: Instagram)

Dia Mirza on Drugs Case: बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने ड्रग्स केस में अपना नाम घसीटे जाने को लेकर आज अपनी सफाई पेश की है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बाद दिया का नाम मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ था जिसके बाद अब उन्होंने इस केस में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन आरोपों का खंडन किया है. दिया का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया और ये एक साजिश है उनका करियर खत्म करने की.

दिया ने एक के बाद तीन ट्वीट करके अपनी बात रखी है. दिया ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "मैं इन खबरों का दृढ़ता और स्पष्टता से खंडन करती हूं क्योंकि यह गलत और निराधार है और इसके पीछे के इरादे भी गलत हैं."

दिया ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "इस तरह की फालतू रिपोर्टिंग का मेरी प्रतिष्ठा पर सीधा असर पड़ रहा है और इससे मेरे करियर को नुकसान हो रहा है, जिसे मैंने सालों की मेहनत से बनाया है."

ये भी पढ़ें: NCB Summons Deepika Padukone’s Manager: एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को किया तलब

अंत में दिया ने कहा, "मैंने अपने जीवन में किसी भी रूप के किसी भी मादक या कॉन्ट्राबैंड पदार्थों की खरीद या सेवन नहीं किया है. भारत के नागरिक के रूप में कानून का पालन करने वाली महिला के तौर पर मुझे उपलब्ध सभी कानूनी सहायता का मैं इस्तेमाल करना चाहूंगी. इस घड़ी में मेरे साथ खड़े रहने के लिए मेरे समर्थकों का धन्यवाद."

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दवा किया जा रहा था कि दीपिका की मैनेजर के बाद एनसीबी की टीम दिया मिर्जा को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है. कहा जा रहा था कि नारकोटिक्स विभाग को दिया के खिलाफ सबूत मिले हैं जिसके चलते उन्हें भी समन जारी किया जा सकता है. हालांकि दिया ने इन खबरों का पूरी तरह से खंडन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).