दीपिका-रणवीर और आलिया-रणबीर ने इस तरह मनाया वैलेंटाइन्स डे, देखें रोमांटिक वीडियोज
आज दुनियाभर में वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) मनाया जा रहा है. कपल्स इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं.
आज दुनियाभर में वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) मनाया जा रहा है. कपल्स इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मना रहे हैं. वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर इस साल बड़े पर्दे पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) रिलीज हुई है. इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. बुधवार रात मुंबई में रणवीर और आलिया ने अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए 'गली बॉय' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. जोया अख्तर (Zoya Akhtar) द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देखने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे.
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म की स्क्रीनिंग को अटेंड करने के लिए पहुंचे थे. साथ ही इस अवसर पर रणवीर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को भी देखा गया. दोनों कपल्स बेहद प्यारे लग रहे थे. सोशल मीडिया पर रणबीर-आलिया और दीपिका-रणवीर के कुछ वीडियोज सामने आए हैं. ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- रणवीर सिंह ने राखी सावंत के लिए कही ऐसी बात कि दीपिका पादुकोण को भी आ सकता है गुस्सा
हम पहले ही आपके लिए फिल्म 'गली बॉय' की समीक्षा पेश कर चुकें हैं. हमने हमारे रिव्यू में आपको बताया था कि, "अगर गली बॉय' का वर्णन करना हो तो हम इस फिल्म के अंदाज में सिर्फ यही कहना चाहेंगे कि यह फिल्म एकदम 'हार्ड' है. जोया अख्तर ने इस फिल्म के माध्यम से उन लोगों को प्रेरित करना चाहा है जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए रोज कड़ी मेहनत करते हैं. यह फिल्म देखकर उनको रोशनी की किरण जरुर दिखाई देगी और उन्हें भी यह अहसास होगा कि उनका भी टाइम आएगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

