दीपिका पादुकोण ने मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीसा पादुकोण के साथ शेयर की कैंडिड फोटो, लिखा- लव यू अम्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने आज अपनी बहन अनीसा पादुकोण और मां उज्जला पादुकोण के साथ सोशल मीडिया पर अपनी कैंडिड फोटो शेयर की है. इस फोटो को पोस्ट करके दीपिका ने अपनी मां के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया है. इस फोटो में दीपिका अपने परिवार के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने आज अपनी बहन अनीसा पादुकोण (Anissa Padukone) और मां उज्जला पादुकोण (Ujjala Padukone) के साथ सोशल मीडिया पर अपनी कैंडिड फोटो शेयर की है. इस फोटो को पोस्ट करके दीपिका ने अपनी मां के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया है. इस फोटो में दीपिका अपने परिवार के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं.
दीपिका ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "लव यू अम्मा!" फोटो को देखकर पता चलता है कि ये दीपिका की शादी से पहले किसी रस्म के दौरान ली गई थी. फोटो में ये सभी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं.
गौरतलब है कि बीते 10 मई, रविवार को सभी ने मदर्स डे (Mother's Day) सेलिब्रेट किया. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग अपनी मॉम के साथ अपनी फोटोज पोस्ट करके उन्हें इस स्पेशल डे पर विश कर रहे थे. इसी क्रम में अब दीपिका ने भी अपनी मॉम के साथ अपनी ये फोटो शेयर की है. ये भी पढ़ें: जब अस्पताल में शाहिद कपूर ने वाइफ मीरा राजपूत के साथ मनाई थी बर्थडे पार्टी, सामने आई ये रोमांटिक फोटो
आपको बता दें कि दीपिका जल्द ही रणवीर सिंह के साथ 1983 वर्ल्डकप पर आधारित फिल्म '83' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

