दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी का Kiss सीन हुआ लीक, वायरल हुआ वीडियो
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) की शूटिंग में व्यस्त हैं. दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं. इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) भी अहम भूमिका में है.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) की शूटिंग में व्यस्त हैं. दिल्ली में इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं. इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) भी अहम भूमिका में है. फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं. तस्वीरों में दीपिका को पहचान पाना बेहद मुश्किल था. अब इस फिल्म का एक और वीडियो लीक हो गया है. वीडियो में विक्रांत और दीपिका एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दृश्य को एक घर की छत पर फिल्माया गया है.
ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका ने एक पिंक सूट पहन रखा है और विक्रांत भूरे रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं. दोनों सितारों को वहां पर देखकर आसपास लोग भी जमा हो जाते हैं. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-
यह भी पढ़ें:- दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' से उनका ये FIRST LOOK देखकर आप हो जाएंगे हैरान !
मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) फिल्म 'छपाक' का निर्देशन कर रही हैं. यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) की जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज, केए एंटरटेनमेंट और मृग फिल्म्स कर रहे हैं. यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2019 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

