दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' से उनका ये FIRST LOOK देखकर आप हो जाएंगे हैरान !
फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण इस एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाने जा रही हैं
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अगली फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) से उनका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है. 'राजी' जैसी हिट फिल्म का निर्देशन करने वाली मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) इस फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं. इस फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम 'मालती' है और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक को देखकर लोग हैरान हैं.
इंटरनेट पर आए दीपिका के इस फर्स्ट लुक को देखकर यकीनन ये कहा जा सकता है दीपिका फिल्म के लिए जोरों शोरों से काम कर रही हैं. फिल्म 'छपाक' कहानी है एक ऐसी एसिड अटैक सर्वाइवर की जिसने लाख मुश्किलों के बावजूद हार नहीं मानी. ये फिल्म साहस और लगन की भावना को दर्शाती है. ये फिल्म न सिर्फ मेघना गुलजार बल्कि दीपिका के भी दिल के बेहद करीब है.
फिल्म 'छपाक' का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका पादुकोण की केए एंटरटेनमेंट और मेघना गुलजार की मृग फिल्म्स कर रही है. ये फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2019 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

