Deepika-Ranveer Reveal They Are New Parents: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आधिकारिक तौर पर पहली बेटी के माता-पिता बनने का किया ऐलान, कपल के घर आई नन्ही परी
Deepika Padukone (Photo Credits: Instagram)

Deepika-Ranveer Reveal They Are New Parents: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार आधिकारिक तौर पर अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है. इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, "बेबी गर्ल का स्वागत है" और तारीख 8.9.2024 भी उल्लेखित है. इस खुशखबरी से बॉलीवुड में खुशी की लहर दौड़ गई है, और तमाम सेलेब्स ने इस नए जीवन की शुरुआत के लिए दीपिका और रणवीर को बधाइयां दी हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट में कपल की खुशी और उनके नन्हे सदस्य के आगमन की खुशी साफ झलक रही है.

दीपिका और रणवीर के फैंस भी इस सुखद समाचार से उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं. यह नई शुरुआत उनके जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है, जिसे सभी उनके लिए खास मान रहे हैं.

रणवीर-दीपिका के घर आई नन्ही परी: