टीवी

कपिल शर्मा के रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर ने 'आंख मारे' पर लगाए ठुमके, देखें Video

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं. 12 और 13 दिसंबर को जालंधर में दोनों की शादी संपन्न हुई थी.

कपिल शर्मा के रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर ने 'आंख मारे' पर लगाए ठुमके, देखें Video
दीपिका और रणवीर ने जमकर किया डांस (Photo Credits: Instagram)

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं. 12 और 13 दिसंबर को जालंधर में दोनों की शादी संपन्न हुई थी. इसके बाद सोमवार रात मुंबई में कपिल ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लिए शानदार रिसेप्शन रखा था. इस पार्टी में मनोज वाजपेयी, सोहेल खान, कार्तिक आर्यन, सोनू सूद, जॉनी लीवर, करण जौहर, धर्मेंद्र, जितेंद्र जैसे कई सितारों ने शिरकत की. हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी कपिल और गिन्नी की खुशी में शामिल हुए थे. दोनों ने रिसेप्शन में खूब मौज-मस्ती की.

कपिल के रिसेप्शन से कई वीडियोज सामने आए हैं. इन वीडियोज में दीपिका और रणवीर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. एक वीडियो मीका सिंह फिल्म 'सिंबा' का गाना 'आंख मारे' गा रहे हैं. गाने की धुन पर दीपवीर को जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है.

 

View this post on Instagram

 

#ranveersingh and #DeepikaPadukone dance to Aankh Maarey at #KapilSharma's wedding reception as #MikaSingh sings along

A post shared by Latestly (@latestly) on

 

View this post on Instagram

 

#Mikasingh, #ranveersingh, #DeepikaPadukone make it one epic wedding reception for #KapilSharma #ginnichatrath

A post shared by Latestly (@latestly) on

यह भी पढ़ें:-  Kapil Sharma and Ginni Chatrath Reception: बेहद प्यारी लग रही कपिल-गिन्नी की जोड़ी, पहुंचे ये सितारे

आपको बता दें कि अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में कपिल और गिन्नी एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे. जहां कपिल ब्लैक सूट में बिल्कुल जेंटलमैन लग रहे थे, वहीं गिन्नी भी सफेद रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2018 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).