शादी के लिए इटली रवाना हुए दीपिका और रणवीर, देखें तस्वीरें
दीपिका और रणवीर अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो चुकें हैं. बीती रात दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं.
दीपिका और रणवीर अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो चुकें हैं. बीती रात दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं. इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर काफी खुश नजर आ रहे हैं. साथ ही दोनों ने एक ही रंग के कपड़े भी पहन रखे थे. जब रणवीर अपनी कार से उतरे, तो फैन्स ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी. रणवीर ने अपने फैन्स को शुक्रिया कहा. फिर दीपिका और रणवीर ने मीडिया के सामने पोज किया. इसके बाद एक बड़ी मुस्कान के साथ दोनों एयरपोर्ट के अंदर चले गए.
दीपिका पादुकोण के चेहरे पर दुल्हन वाला ग्लो साफ नजर आ रहा था. दोनों के अलावा रणवीर के पिता को भी एयरपोर्ट पर देखा गया.
View this post on Instagram
#deepikapadukone leaves for her wedding ❤️❤️❤️😍 #italy #lakecomo @viralbhayani
यह भी पढ़ें:- शाहरुख खान ने दीपिका और रणवीर को बधाई देते हुए कहा: सह अभिनेत्रियों की शादी पर भावुक हो जाता हूं
बता दें कि कुछ दिन पहले रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की थी. दोनों ने एक वेडिंग नोट शेयर किया था. नोट में लिखा था कि, "हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है. इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं. बहुत सारा प्यार-दीपिका और रणवीर."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2018 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

