बॉलीवुड

बिहार के रहने वाले एक्टर Akshat Utkarsh की मुंबई में हुई मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

परिवार का आरोप है कि मुंबई पुलिस मामले में किसी तरह से सहयोग नहीं कर रही हैं. इतना ही नहीं परिवार ने कहा कि पुलिस ने किसी तरह का केस भी नहीं दर्ज किया है.

बिहार के रहने वाले एक्टर Akshat Utkarsh की मुंबई में हुई मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
अक्षत उत्कर्ष (Photo Credits: Twitter)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के संदिग्ध मौत की जांच अभी चल रही है. इस बीच मुंबई (Mumbai) में बिहार (Bihar) के रहने वाले एक और एक्टर की मौत का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षत उत्कर्ष (Akshat Utkarsh) नाम के एक्टर की मुंबई में मौत हो गई. तो वहीं परिवार ने अक्षत की मौत को हत्या बताया है. बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक्टर अक्षत उत्कर्ष की मुंबई में लाश मिली है. परिवार का आरोप है कि मुंबई पुलिस मामले में किसी तरह से सहयोग नहीं कर रही हैं. इतना ही नहीं परिवार ने कहा कि पुलिस ने किसी तरह का केस भी नहीं दर्ज किया है.

न्यूज़ 18 इंडिया की खबर के मुताबिक मृतक के मामा ने बताया कि रविवार रात 9 बजे अक्षत की पिता से बात हुई थी. लेकिन फिर देर रात उसके मौत की खबर मिली. अक्षत के मामा ने मुंबई पुलिस पर मदद ना करने का आरोप भी लगाया है. जबकि अक्षत की बॉडी को पटना लाया गया है.

आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी परिवार ने मुंबई पुलिस पर सहयोग ना करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पटना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).