COVID-19: लॉक डाउन के दौरान एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ऐसे बिता रही हैं वक्त, फैंस को दिए बेशकीमती टिप्स Video
दुनियाभर में अपना प्रकोप फैलाने के बाद कोरोना वायरस अब तेजी से भारत में भी अपने पैर पसार रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा करते हुए देशभर में 21 दिन के लॉक डाउन का आदेश दिया है. इसके समर्थन में सभी राजनेता समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आगे आकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस और फॉलोअर्स से घर पर सुरक्षित रहने की अपील की.
Coronavirus in India: दुनियाभर में अपना प्रकोप फैलाने के बाद कोरोना वायरस अब तेजी से भारत में भी अपने पैर पसार रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने घोषणा करते हुए देशभर में 21 दिन के लॉक डाउन का आदेश दिया है. इसके समर्थन में सभी राजनेता समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आगे आकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस और फॉलोअर्स से घर पर सुरक्षित रहने की अपील की. अब साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने भी सोशल मीडिया और एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस से अपील की है. ये भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी के 21 दिन के लॉक डाउन के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, फैंस से की सुरक्षित रहने की अपील
तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा हमें कोई भी आदत बनाने या बिगाड़ने में 21 दिन लगते हैं और मैं अपने इन 21 दिनों को अपनी सेहत को सुधारने में इस्तेमाल करूंगी. आइये मिलकर हम सबके आसान तरीके सीखे जो हमें एक खुशहाल और स्वस्थ जीवन प्रधान करेगा."
अपने इस वीडियो में तमन्ना कह रही हैं कि इन 21 दिनों में हम वो सभी चीजें कर सकते हैं जिसके लिए हमारे पास समय नहीं हुआ करता था. उन्होंने कहा कि वो इस समय को भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से सुधारने में इस्तेमाल करेंगी.
ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस पर कार्तिक आर्यन ने फिर शेयर किया रैप Video, फिल्मी अंदाज में लोगों से की ये खास अपील
हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने भी सोशल मीडिया पर एक रैप सॉन्ग शेयर करते हुए अपने फैंस से अपील की थी कि घर से बाहर न निकलें और अपने इस समय को प्रोडक्टिव कामों में इस्तेमाल करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

