जरुरी जानकारी

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अमिताभ बच्चन का बड़ा फैसला, एक लाख दिहाड़ी मजदूरों को महीने का राशन कराएंगे मुहैया

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) और कल्याण ज्वेलर्स ने अमिताभ बच्चन की इस पहल का समर्थन किया है.

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अमिताभ बच्चन का बड़ा फैसला, एक लाख दिहाड़ी मजदूरों को महीने का राशन कराएंगे मुहैया
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के बीच ऑल इंडिया फिल्म एंप्लॉइज कन्फेडरेशन से जुड़े एक लाख दिहाड़ी मजदूरों के परिवार की मदद के लिये मासिक राशन मुहैया कराने का संकल्प व्यक्त किया है. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) और कल्याण ज्वेलर्स ने अमिताभ की इस पहल का समर्थन किया है. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘जिस अभूतपूर्व स्थिति में हम हैं, उसमें श्रीमान बच्चन द्वारा शुरु की गई पहल ‘वी आर वन’ का सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया और कल्याण ज्वेलर्स ने समर्थन किया है. इसके जरिये देशभर में एक लाख परिवारों के मासिक राशन के लिये वित्तपोषण किया जाएगा.’’

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इन दिहाड़ी मजदूरों को दानदाता कब तक मासिक राशन मुहैया कराएंगे. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एन पी सिंह ने कहा कि अपनी सीएसआर पहल के तहत एसपीएन ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन उद्योग के दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों की मदद करने की पहल की है. यह भी पढ़े: एक बार फिर फेक न्यूज के जाल में फंसे अमिताभ बच्चन, नासा की फोटो समझ गलत जानकारी की ट्वीट

उन्होंने कहा, ‘‘एसपीएन का समर्थन कम से कम 50 हजार श्रमिकों और उनके परिवार के लिये एक महीने का राशन सुनिश्चित करेगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2020 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).