Coronavirus Outbreak के कारण दीपिका पादुकोण घर पर रहकर कर रही हैं ये काम, शेयर की ये खास तस्वीर
कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर देश और दुनियाभर में जारी है और ऐसे में लोग भी इससे बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाने से परहेज कर रहे हैं. मुंबई में भी तमाम फिल्म, टीवी शोज और वेब सीरीज की शूटिंग 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इस बीच अब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी घर पर मौजूद हैं. कोरोना वायरस के चलते दीपिका भी घर पर टाइम स्पेंड कर रही हैं और ऐसे में इस समय को वोने प्रोडक्टिव कामों में इस्तेमाल कर रही हैं.
दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उनके कई सारे कपड़े बिखरे हुए नजर आए. इस फोटो को पोस्ट करके दीपिका ने लिखा, "कोविड-19 के इस समय में प्रोडक्टिविटी. वार्डरॉब क्लीन कर रही हूं." ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने कोरोना वायरस के चलते अपना पेरिस दौरा किया रद्द
दीपिका पादुकोण अपने इस फ्री टाइम को अपना वार्डरॉब क्लीन करने में बिता रही हैं. उनकी इस पोस्ट को लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं. कुछ ही दिनों पहले दीपिका पेरिस में एक फैशन इवेंट अटेंड करने जाने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते उन्होंने अपना ये दौरा रद्द कर दिया था.
आपको बता दें कि दीपिका हाल ही में फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) में नजर आईं थी. इसके बाद वो जल्द ही रणवीर सिंह के साथ कबीर खान (Kabir Khan) की अगली फिल्म '83' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2020 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

