बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी स्टारर 'छपाक' की कहानी के क्रेडिट पर विवाद, मामला अदालत पहुंचा

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'छपाक' कानूनी पचड़े में फंस गई है. राकेश भारती नामक एक लेखक ने दावा किया है कि फिल्म की कहानी उनके द्वारा लिखी गई है. इसी मुद्दे को लेकर याचिकाकर्ता भारती ने बम्बई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कहा है कि एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म की कहानी के एक लेखक के रूप में उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए.

दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी स्टारर 'छपाक' की कहानी के क्रेडिट पर विवाद, मामला अदालत पहुंचा
छपाक ट्रेलर (Image Credit: YouTube)

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आगामी फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) कानूनी पचड़े में फंस गई है. राकेश भारती नामक एक लेखक ने दावा किया है कि फिल्म की कहानी उनके द्वारा लिखी गई है. इसी मुद्दे को लेकर याचिकाकर्ता भारती ने बम्बई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कहा है कि एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म की कहानी के एक लेखक के रूप में उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए.

बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती द्वारा दायर मुकदमे में यह दावा किया गया है कि उन्होंने किसी फिल्म के लिए एक विचार/स्क्रिप्ट की कल्पना की थी, जिसका शीर्षक अस्थायी रूप से उन्होंने 'ब्लैक डे' रखा था और फरवरी 2015 में इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ इसे पंजीकृत कराया था.

यह भी पढ़ें: फिल्म छपाक के नए गाने नोक झोक में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी के बीच दिखी प्यारी केमिस्ट्री

अपनी याचिका में भारती ने कहा कि वह अपनी इस परियोजना पर काम कर रहे थे और इस संदर्भ में उन्होंने कलाकारों और निर्माताओं से भी मुलाकात की, जिनमें फॉक्स स्टार स्टूडियो भी शामिल है. दलील में कहा गया है, "हालांकि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण इस परियोजना को शुरू नहीं किया जा सका. अभियोगी ने फिल्म 'छपाक' के प्रोड्क्शन हाउस को भी यह कहानी सुनाई थी."

इस पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब भारती को यह पता चला कि यह फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार द्वारा बनाई जा रही है, तब उन्होंने निर्माताओं से इस बात की शिकायत की, लेकिन उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया. अपनी याचिका में भारती ने उन्हें श्रेय देने और जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक 'छपाक' की रिलीज रोकने की मांग की है. 'छपाक' में विक्रांत मेसी भी हैं. यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2019 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).