Chhalaang Trailer: बेहद ही मजेदार है राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म छलांग का ट्रेलर, कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा के साथ परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर है
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'छलांग' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. हंसल मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म लव फिल्म्स प्रॉडक्शन द्वारा बनाई गई है और इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है. अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म में राजकुमार राव और नुसरत भरूचा प्रमुख भूमिका में हैं
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अभिनीत फिल्म 'छलांग' (Chhalaang) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. हंसल मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म लव फिल्म्स प्रॉडक्शन द्वारा बनाई गई है और इसे गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) और भूषण कुमार (Bhushan Kumar) द्वारा प्रस्तुत किया गया है. अजय देवगन (Ajay Devgan), लव रंजन, अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म में राजकुमार राव और नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) प्रमुख भूमिका में हैं और उनके साथ इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक, जीशान अयूब , इला अरुण और जतिन सरना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.
फिल्म बाल दिवस पर रिलीज हो रही है और निश्चित ही यह बच्चों के साथ एक रिश्ता कायम करेगी. इसके साथ ही दीपावली के त्यौहार के साथ जुड़ा उत्साह भी होगा. डायरेक्टर हंसल मेहता ने कहा, "एक बेहद हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ हमने यह फिल्म एक खूबसूरत संदेश पहुंचाने की उम्मीद के साथ बनाई है. हालांकि, छलांग छात्र और शिक्षक के जीवन के लिए एक बेहद प्रासंगिक फिल्म है लेकिन इसके साथ ही यह प्यार, कॉमेडी, दोस्ती, दुश्मनी के भावों का संपूर्ण पैकेज और इमोशनल ड्रामा है जो इसे दीपावली का परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर साबित होगा. हम अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म के वैश्विक रिलीज का इंतजार कर रहे हैं." यह भी पढ़े: Chhalaang: राजकुमार के मुताबिक बाल कलाकार फिल्म ‘छलांग’ के असली हीरो हैं
अभिनेता राज कुमार राव ने कहा, "स्पोर्ट्स मजेदार होने के साथ बच्चों के चरित्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. छलांग ने मुझे वापस मेरे स्कूल के दिनों की याद दिला दी, जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे महसूस होता है कि किस तरह स्कूल में जिन खेलों को मैं खेलता था उसी ने मुझे आज एक व्यक्ति के तौर पर आकार दिया है. यह एक बेहद खास फिल्म है." अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने कहा, "मुझे फिल्मों में अनोखी और रोमांचक भूमिकाएं करने में बहुत खुशी होती है और फिल्म छलांग में मेरा किरदार भी ऐसा ही है जिसे मैंने इससे पहले कभी नहीं निभाया है. जब यह फिल्म मुझे पेश की गई तो इस अनोखे किरदार को निभाते हुए मैं काफी उत्साहित थी और इसके साथ ही राजकुमार राव, सौरभ शुक्ला और सतीश कौशिक जैसे इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के साथ मुझे काम करने का मौका मिला जो उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं." फिल्म छलांग भारत और 200 देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स 13 नवंबर को विशेष रुप से अमेजन प्राइम वीडियो पर ग्लोबल प्रीमियर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

