बॉलीवुड

#BoycottBingo: रणवीर सिंह का नया एड देख भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, सोशल मीडिया पर उठी बायकॉट की मांग

रणवीर सिंह एड में साइंस को लेकर घुमा देने वाला जवाब देते हैं. जिसे सुनकर घर वाले जहां कंफ्यूज हो जाते हैं वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इसे अपने खिलाफ मान रहे हैं. इसी कारण इस एड के खिलाफ वो उठ खड़े हुए हैं.

#BoycottBingo: रणवीर सिंह का नया एड देख भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, सोशल मीडिया पर उठी बायकॉट की मांग
रणवीर सिंह और सुशांत सिंह राजपूत (Image Credit: YouTube/Instagram)

#BoycottBingo: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्टर के तमाम फैंस एक्टिव होकर उनके हर मामले उन्हें सपोर्ट करते रहते हैं. यही वजह है कि ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर आए दिन नए-नए टैग ट्रेंड होते रहते हैं. ऐसे में अब एक और नया टैग ट्रेंड हो रहा है. इस बार सुशांत के फैंस #BoycottBingo को ट्विटर पर ट्रेंड कर रहें हैं. जिसकी वजह है रणवीर सिंह का नया एड. दरअसल रणवीर सिंह का नया एड देखने के बाद सुशांत के फैंस इसे उनके खिलाफ मांग रहें हैं.

दरअसल इस एड में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह के घर आए सभी मेहमान उससे बेटा, आगे क्या प्लान? आगे क्या प्लान ? का सवाल पूछ रहे हैं. जिससे परेशान होकर रणवीर ऐसा जवाब देते हैं जिससे सबकी बोलती बंद हो जाती हैं. दरअसल रणवीर अपने जवाब मार्स, फैंटम, एलियन जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हैं. जिसे सुनने के बाद सुशांत के फैंस को लोग रहा है कि एड में उनका मजाक उड़ाया गया है. ऐसे में अब वो सभी इसे बायकॉट करने की मांग कर रहें हैं.

आपको बता दे कि इसी विरोध के चलते बिंगो ने अपने यूट्यूब के इस वीडियो से कमेंट और लाइक्स के सेक्शन को बंद कर दिया है. वेल अब ये नई बहस कब तक चलती है ये देखना जरूरी होगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).