Drugs Case: करण जौहर ट्विटर पर हुए ट्रोल, ड्रग्स केस में मिले समन के बाद लोगों ने कहा- अब कॉफी विद NCB खेलना!
बॉलीवुड के नामी फिल्म निर्देशक करण जौहर को बीते दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने समन जारी करते हुए तलब किया. डायरेक्टर द्वारा आयोजित की गई पार्टी के बारे में जानकारी लेने के लिए उन्हें एनसीबी ने समन भेजा है.
Bollywood Drugs Case: बॉलीवुड के नामी फिल्म निर्देशक करण जौहर को बीते दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने समन जारी करते हुए तलब किया. डायरेक्टर द्वारा आयोजित की गई पार्टी के बारे में जानकारी लेने के लिए उन्हें एनसीबी ने समन भेजा है. साल 2019 में ने करण ने बॉलीवुड के अन्य सितारों के साथ अपने घर एक पार्टी रखी थी जिसे लेकर ये कहा गया था कि इन सभी लोगों ने मिलकर यहां ड्रग्स का सेवन किया.
इस बात को लेकर अब नारकोटिक्स की टीम जांच में जुट गई है और इसी सिलसिले में करण को प्रश्नोत्तर के लिए एनसीबी कार्यालय बुलाया गया है. मीडिया में ये खबर सामने आने के बाद दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजुत के फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे और कटाक्ष करते हुए कहा कि अब उन्हें कॉफी विद एनसीबी खेलना होगा.
लोगों ने कई सारे ट्वीट्स करके करण को ट्रोल किया है:
कॉफी विद एनसीबी
करण भाई कर ले तैयारी koffee with NCB @karanjohar https://t.co/rBlkUh2iCC
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) December 17, 2020
The upcoming new show
Coffee with NCB#KaranJohar pic.twitter.com/QxDeHG6G1A
— Jayasree Dasgupta (@JayasreeDasgup4) December 17, 2020
नेपोटिज्म के फादर
This Is big Breaking 🔥
Now NCB summoned To Father of All Nepotism....#karanjohar#WeStand4SSRJustice pic.twitter.com/HNMu12VGFY
— 🇮🇳 प्रज्ज्वल ❤️🔥 #SSR ❤️ (@Prajjval_) December 17, 2020
मिठाई बाठ दो!
News: Karan Johar Summoned By NCB.
My reaction 👇 pic.twitter.com/Gygr03ycOH
— Learner (@321Learner) December 17, 2020
आखिर वो दिन आ ही गया!
#KaranJohar #NCBdraggingDrugwood#Justice4SSRDec18
Karan Johar Summoned By NCB.
My reaction 👇 pic.twitter.com/NlmIPpndsj
— Shiv Dev Sarvesh Patel (@SDSARVESHPATEL2) December 18, 2020
आपको बता दें कि करण जौहर की पार्टी के वायरल वीडियो को देखने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने शिकायत दर्ज कराते हुए इसकी जांच की मांग की थी. वहीं बात करें एनसीबी की कारर्वाई की तो अब तक बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार और निर्माता-निर्देशकों से पूछताछ की जा चुकी है जिसमें सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी शामिल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

