बॉलीवुड

Bollywood Celebs Meet CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को मुलाकात के बाद दिया भगवान राम से जुड़ा ये खास तोहफा! (See Video)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा था कि वो राज्य में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का निर्माण करवाएंगे. इस घोषणा के बाद आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के साथ पहली बैठक बुलाई जहां इस फिल्म सिटी को लेकर चर्चा की गई.

Bollywood Celebs Meet CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को मुलाकात के बाद दिया भगवान राम से जुड़ा ये खास तोहफा! (See Video)
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात (Photo Credits: Youtube)

Bollywood Celebs Meet CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा था कि वो राज्य में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का निर्माण करवाएंगे. इस घोषणा के बाद आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के साथ पहली बैठक बुलाई जहां इस फिल्म सिटी को लेकर चर्चा की गई. खास बात ये रही कि इस मुलाकात के बाद योगी ने सभी मेहमानों को भगवान राम से जुड़ा बेहद खास तोहफा उपहार के रूप में दिया.

सीएम योगी ने यहां प्रसाद के रूप में मेहमानों को एक पीले रंग का झोला दिया जिसपर भगवन राम की फोटो देखी गई. झोले में श्रीमद्भगवत गीता, हनुमान चालीसा, तुलसी की माला और श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का एक चांदी का सिक्की दिया.

ये भी पढ़ें: Bollywood Hails UP CM Yogi Adityanath: यूपी की फिल्म सिटी को लेकर सीएम योगी आदित्याथ से खुश है बॉलीवुड, कहा- योगी है तो यकीन है

देखें ये वीडियो:

इस बैठक में सिंगर उदित नारायण, कैलाश खेर समेत परेश रावल, राजू श्रीवास्तव, अशोक पंडित, अनूप जलोटा समेत अन्य हस्तियां नजर आईं. उत्तर प्रदेश में बनने जा रही इस फिल्म सिटी को लेकर सभी ने अपने सुझाव दिया था इसे लेकर चर्चा की.

आपको बता दें कि इस बैठक के बाद सीएम योगी ने गौतम बुद्ध नगर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के पास 1000 एकड़ के फिल्म सिटी के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).