बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा को आ रही है लिफ्ट में सेल्फी लेने की याद, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को उन दिनों की याद आ रही है, जब वह सज-धजकर लिफ्ट में सेल्फी लिया करती थीं. अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "पिछले साल आज ही के दिन.जब सजना-संवरना और सेल्फी लेने जैसी कोई चीज होती थी." तस्वीर में सेल्फी लेती हुईं सोनाक्षी एक बेहद ही स्टाइलिश ब्लू जंपसूट और चश्में में नजर आ रही हैं.

सोनाक्षी सिन्हा को आ रही है लिफ्ट में सेल्फी लेने की याद, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो
सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को उन दिनों की याद आ रही है, जब वह सज-धजकर लिफ्ट में सेल्फी लिया करती थीं. अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "पिछले साल आज ही के दिन.

जब सजना-संवरना और सेल्फी लेने जैसी कोई चीज होती थी." तस्वीर में सेल्फी लेती हुईं सोनाक्षी एक बेहद ही स्टाइलिश ब्लू जंपसूट और चश्में में नजर आ रही हैं. इस बीच अभिनेत्री ने हाल ही में ट्विटर पर अपने फैंस के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र में बताया था कि वह किस तरह से ट्रोल्स का सामना करती हैं. यह भी पढ़े: सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, बताया कैसे निपटती हैं ट्रोल से

 

View this post on Instagram

 

This day last year. When #ootd’s and elevator selfies were a thing 😂

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

सोनासेज सेशन में जब एक यूजर ने ट्विटर पर सोनाक्षी के बैकग्राउंड पिक्च र के बारे में पूछा, तब इस विषय का जिक्र आया. इस तस्वीर में अभिनेत्री अपनी आंखों को बंद कर कानों में अंगूली डालकर खड़ी नजर आ रही हैं और उनकी टी-शर्ट पर लिखा है, मैं सुन रही हूं."

इस तस्वीर के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, "इससे मतलब यह है कि कुछ इस तरह से ही ट्रोल्स पर मेरी प्रतिक्रिया रहती है."

अभिनय की बात करें, तो सोनाक्षी आने वाले समय में अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).