Animal: रणबीर कपूर ने फैंस को दिया 2021 का पहला तोहफा, नई फिल्म एनीमल का किया ऐलान
बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर नए साल में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. रणबीर कपूर और कबीर सिंह डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने फिल्म 'एनीमल' की घोषणा कर फैंस को नए साल का तोहफा दिया हैं.
बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नए साल में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. रणबीर कपूर और कबीर सिंह डायरेक्टर संदीप रेड्डी (Sandeep Reddy Vanga) ने फिल्म 'एनीमल' (Animal) की घोषणा कर फैंस को नए साल का तोहफा दिया हैं. टीसीरीज ने अपने ऑफीशियल यूट्यूब अकाउंट पर ठीक 12 बजे के बाद फिल्म का टीजर शेयर कर फिल्म के नाम के साथ साथ स्टार कास्ट की घोषणा करते हुए फैंस को सरप्राइज कर दिया. साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट का भी खुलासा हो गया. रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पहली बार एक साथ नजर आएंगे.
रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में परिणीती चोपड़ा, अनिल कपूर (Anil Kapoor), बॉबी देओल (Bobby Deol) भी नजर आएंगे. इस फिल्म के टीजर में हालांकि किसी का भी लुक रिवील नहीं किया हैं लेकीन रणबीर कपूर की आवाज दी गई हैं. साथ ही टीजर से पता चलता हैं की फिल्म की कहानी बाप- बेटे के रिश्ते पर आधारीत होगी. इस टीजर के बैकग्राउंड में रणबीर कपूर डायलॉग बोल रहे है कि, "पापा अगले जन्म में आप मेरा बेटा बनना, फिर देखना मैं आपको कैसे प्यार करता हूं, और सीखना आप क्योंकि उसके अगले जन्म मैं वापिस बेटा और आप पापा. तब न पापा, अपनी तरह से प्यार करना, मेरी तरह से नहीं. आप समझ रहे हैं न पापा. बस आप समझ लो तो काफी." इस इमोशनल डायलॉग और रणबीर की दर्दनाक आवाज से यह टीजर लोगों के दिल को छु रहा हैं. यह भी पढ़े: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन ने की फिल्म की घोषणा, 2021 में होगी रिलीज
बता दें की संदीप रेड्डी की इस फिल्म के कास्ट को लेकर अफवाए थी की इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ सारा अली खान नजर आएगी. इस फिल्म को टी सीरीज के साथ साथ संदीप रेड्डी ने अपने भाई प्रणव रेड्डी के भद्रकाली प्रोडक्शन हाउस के साथ को-प्रोड्यूस की हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

