Bobby Deol Shares Shirtless Picture: बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की शर्टलेस तस्वीर, उनकी फिटनेस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग (View Pic)
बॉबी देओल की इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि वह अपने फिटनेस के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
Bobby Deol Shares Shirtless Picture: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। 54 साल की उम्र में भी बॉबी देओल की फिटनेस का कोई जवाब नहीं है. तस्वीर में वे अपनी किसी फिल्म के सेट पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके टोंड एब्स और मस्कुलर बॉडी ने फैंस को दीवाना बना दिया है. फैंस उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया, 54 की उम्र में भी आप बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं.दूसरे ने लिखा, आपकी फिटनेस प्रेरणास्पद है. Mission Raniganj:अक्षय कुमार भारत बचाव रेस्क्यू 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' के लिए सिख के किरदार में वापस लौटे, यह अवतार उनके लिए हमेशा रहा है लकी!
बॉबी देओल की इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि वह अपने फिटनेस के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
देखें तस्वीर:
View this post on Instagram
बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म "एनिमल" में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं. फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें बॉबी की छोटी सी झलक देखने मिली थी, पर वह काफी इम्प्रेसिव लगे थे. अब दर्शकों को फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

