बॉलीवुड

Kangana Ranaut Selling Mumbai Bungalow: बीजेपी सांसद कंगना रनौत बेच रही हैं मुंबई स्थित बंगला? 40 करोड़ रखी है कीमत

अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद कंगना रनौत अपने मुंबई स्थित बंगला को 40 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रही हैं. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना का यह मुंबई निवास उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस भी है.

Kangana Ranaut Selling Mumbai Bungalow: बीजेपी सांसद कंगना रनौत बेच रही हैं मुंबई स्थित बंगला? 40 करोड़ रखी है कीमत

Kangana Ranaut Selling Her Mumbai Bungalow: अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद कंगना रनौत अपने मुंबई स्थित बंगला को 40 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रही हैं. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना का यह मुंबई निवास उनके प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस भी है और यह 3,042 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है. यह संपत्ति मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है और इसमें दो मंजिलें शामिल हैं. कंगना ने इसके लिए 40 करोड़ रुपये की मांग की है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह वही संपत्ति है जिसे सितंबर 2020 में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था.

कंगना रनौत की इस संपत्ति की बिक्री की खबर ने उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. लोग बेसब्री से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस मामले की सच्चाई का पता चल सके.

 

रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत 40 करोड़ में बेच रही हैं मुंबई का बंगला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News18.com (@cnnnews18)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).