Sushant Singh Rajput Death Case: बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा, रिया चक्रवर्ती की याचिका को बताया गलत
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में आज बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर करके कहा है कि इस मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की रिया चक्रवर्ती की याचिका पूर्णरूप से गलत है.
Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में आज बिहार सरकार (Bihar Government) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक हलफनामा दायर करके कहा है कि इस मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की रिया चक्रवर्ती की याचिका पूर्णरूप से गलत है. सरकार ने कहा कि रिया और उनके पक्ष की ये भूल है कि इस मामले की जांच बिहार पुलिस के हक के अधीन नहीं है. सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया के के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करते हुए कई आरोप लगाए थे जिसके बाद बिहार पुलिस हरकत में आई और केस की जांच करने मुंबई जा पहुंची.
इस बात को लेकर आपत्ति जताते हुए रिया ने अपने वकील सतीश मानेशिंदे (Satish Maneshinde) की मदद से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए अदालत से अनुरोध किया था कि मामले को मुंबई ट्रांसफर करते हुए बिहार पुलिस की छानबीन पर रोक लगा दी जाए.
Bihar Government has filed an affidavit in the Supreme Court stating that the transfer petition filed by Rhea Chakraborty is "misconceived and not maintainable". pic.twitter.com/lhq0wXwkfr
— ANI (@ANI) August 7, 2020
रिया की इसी याचिका के खिलाफ बिहार सरकार ने आज हलफनामा दायर किया है. इस केस को लेकर सुशांत के पिता द्वारा सीबीआई जांच की मांग के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार ने केंद्र सरकार को सीबीआई जांच के लिए अपनी अनुशंसा सौंप दी थी. केंद्र ने इस सीबीआई जांच के लिए अपनी मंजूरी भी दे दी है जिसके बाद सीबीआई ने मामले पर कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया.
आज रिया को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना था लेकिन उन्होंने ईडी (ED) से अनुरोध किया है कि उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक उसे स्थगित कर दिया जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

