Bigg Boss 14 में असीम रियाज, रश्मि देसाई और गौतम गुलाटी 'तूफानी सीनियर्स' बनकर करेंगे एंट्री?
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को शुरू हुए अभी 10 ही दिन बीते हैं लेकिन इतने कम समय में शो की गति तेजी से बढ़ती नजर आ रही हैं. हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में शो का पहला एलिमिनेशन भी हुआ जहां सारा गुरपाल को घर से बेघर कर दिया गया.
Bigg Boss 14 Update: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को शुरू हुए अभी 10 ही दिन बीते हैं लेकिन इतने कम समय में शो की गति तेजी से बढ़ती नजर आ रही हैं. हालिया वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) एपिसोड में शो का पहला एलिमिनेशन भी हुआ जहां सारा गुरपाल को घर से बेघर कर दिया गया. इस बार शो में सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान यहां 'तूफानी सीनियर्स' के रूप में नजर आ रहे हैं और घरवालों को टास्क देकर कम्पटीशन और भी मुश्किल बनाते दिख रहे हैं.
मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अब क्योंकि मौजूदा सीनियर्स का समय शो में खत्म होने वाला है इसलिए इसके मेकर्स अब पूर्व कंटेस्टेंट असीम रियाज (Asim Riaz), रश्मि देसाई (Rashami Desai) और गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) को शो में लाने की तैयारी में हैं. द खबरी नाम के ट्विटर हैंडल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अब जल्द ही ये नए 'तूफानी सीनियर्स' घर में एंट्री कर सकते हैं.
Here's an Explosive Update for all #AsimRiaz #GautamGulati and BiggBoss Fans
watch Full video
— The Khabri (@TheRealKhabri) October 14, 2020
हाल ही में जब सिद्धार्थ ने अन्य सीनियर्स के साथ मिलकर सारा गुरपाल (Sara Gurpal) को कमजोर कंटेस्टेंट बताकर बेघर करवाया, तब उनके फैंस ने ट्विटर पर नाराजगी जाहिर करते हुए ये तक कह दिया था कि सिद्धार्थ को हटाकर अब असीम को शो में लाया जाना चाहिए.
ऐसे में लगता है कि अब शो के मेकर्स जल्द ही फैंस की ये तमन्ना भी पूरीं करेंगे और जल्द ही असीम, रश्मि और गौतम को घर में दर्शकों के सामने पेश करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

