सिद्धार्थ शुक्ला ने फिमेल फैन्स के साथ किया जबरदस्त डांस, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला को असीम रियाज से कड़ी टक्कर मिली. लेकिन फाइनल में फैन्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को ज्यादा वोट लेकर उन्हें में विनर बनाया.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ ही टीवी स्टार सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) लगातार खबरों में छाए हुए हैं. बिग बॉस के बाद उनकी पॉपुलारिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. ऐसे में सिद्धार्थ जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए फैन्स की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो जाती है. बिग बॉस का विनर बनने के बाद सिद्धार्थ को पहले हॉस्पिटल के एक इवेंट में शिरकत करते हुए देखा गया. जिसके वो कई मीडिया हाउस पहुंचे. जहां उन्हें चीयर करने के लिए अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही.
एक बार फिर ऐसा नजारा देखने को मिला है. दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला दिल्ली में हुए एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे. जहां उन्होंने स्टेज पर फिमेल फैन्स के साथ मिलकर खूब डांस किया. रश्के कमर गाने पर सिद्धार्थ ने हर फिमेल फैन्स के साथ मिलकर डांस किया और किसी का दिल नहीं दुखाया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आप भी देखिए ये वीडियो.
View this post on Instagram
#siddharthshukla in delhi for Manthan event #viralbhayani #biggboss13 @viralbhayani
आपको बता दे कि बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला को असीम रियाज से कड़ी टक्कर मिली. लेकिन फाइनल में फैन्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को ज्यादा वोट लेकर उन्हें में विनर बनाया. हालांकि शो में सिद्धार्थ की जर्नी काफी विवादित रही. घर के अन्दर उनके हर कंटेस्टेंटस के साथ झगड़े हुए. जिसके कारण वो लोगों के निशाने पर भी रहे. लेकिन सिद्धार्थ के फैन्स के लिए स्टार के लिए प्यार कम नहीं हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2020 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

