बॉलीवुड

भूषण कुमार को मिली धमकी के बाद सोनू निगम पर भड़कीं दिव्या खोसला कुमार, कहा- अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का

सोनू निगम ने हाल ही में म्यूजिक माफियाओं को फटकार लगाते हुए आरोप लगाया था कि भूषण कुमार में 5-6 लोगों को उनके पीछे उन्हें तंग करने के लिए लगा रखा है.

भूषण कुमार को मिली धमकी के बाद सोनू निगम पर भड़कीं दिव्या खोसला कुमार, कहा- अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का
दिव्या खोसला कुमार, भूषण कुमार और सोनू निगम (Photo Credits: Instagram)

Sonu Nigam-Bhushan Kumar Controversy: सोनू निगम ने हाल ही में म्यूजिक माफियाओं को फटकार लगाते हुए आरोप लगाया था कि भूषण कुमार में 5-6 लोगों को उनके पीछे उन्हें तंग करने के लिए लगा रखा है. इस बात को लाकर भूषण को धमकी देते हुए कहा था कि उन्हें उनसे पंगा नहीं लेना चाहिए अन्यथा वो उन्हें एक्स्पोज (Expose) कर देंगे. इस पूरे विवाद को लेकर अब भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) का रिएक्शन आया है.

सोनू के आरोपों को सुनकर दिव्या भड़क उठी हैं और अपने पति के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपना मैसेज शेयर किया है. दिव्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनी निगम को फटकार लगाते हुए लिखा, "आज के समय में ये मायने रखता है कि कौन अच्छी कैंपेन चला सकता है. मैं देख रही हूं कि लोग अपने झूठ के साथ मजबूत कैंपेन भी चला रहे हैं. सोनू निगम जैसे लोगों को पता है कि दर्शकों के दिमाग के साथ कैसे खेलते हैं. भगवान इस दुनिया को बचाए."

सोनू निगम पर भड़कीं दिव्या खोसला कुमार (Photo Credits: Instagram)

सोनू निगम के साथ अपने पर्सनल रिलेशन्स पर बात करते हुए दिव्या ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई और कहा, "सोनू निगम जी टी-सीरीज ने आपको इंडस्ट्री में ब्रेक दिया आपको इतना आगे बढ़ाया...अगर आपको इतनी ही खुन्नस थी भूषण से तो पहले क्यों नहीं बोले...आज पब्लिसिटी के लिए क्यों कर रहे हैं. आपके पिताजी के खुद मैंने इतने वीडियोज डायरेक्ट किये जिसके लोए वो हमेशा इतने शुक्रगुजार रहते थे. लेकिन कुछ लोग एहसानमंद नहीं होते. अच्चा सिला दिया तूने मेरे प्यार का."

ये भी पढ़ें: Sonu Nigam-Bhushan Kumar Controversy: सोनू निगम का Video देखने के बाद भूषण कुमार पर भड़के फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड कराया #UnsubscribeTSeries

सोनू निगम पर भड़कीं दिव्या खोसला कुमार (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: Sonu Nigam Threatens to Expose Bhushan Kumar: सोनू निगम ने T-Series के भूषण कुमार को सरेआम दी धमकी, कहा- मरीना कुंवर याद है ना, उसका पूरा Video है मेरे पास!

आपको बता दें कि फिल्म 'बेवफा सनम' के सॉन्ग 'अच्छा सिला दिया' से सोनू निगम को बड़ी सफलता हासिल हुई थी. इस गाने को टी-सीरीज के लेबल के तले ही रिलीज किया गया था. अब दिव्या ने इसी बात को याद दिलाते हुए सोनू निगम पर तंज कसा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).