बॉलीवुड

Durgamati - The Myth: अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर की फिल्म दुर्गामती का मोशन पोस्टर लाया सामने, कल रिलीज होगा ट्रेलर

इस मोशन पोस्टर भूमि हाथों में त्रिशूल लिए और शेषनाग पर विराजी दिखाई दे रही हैं. जबकि उनका लुक भी काफी दिलचस्प है. खुले हुए बालों गुस्से से भरी आंखों के साथ भूमि पेडनेकर का अंदाज देखते ही बन रहा है.

Durgamati - The Myth: अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर की फिल्म दुर्गामती का मोशन पोस्टर लाया सामने, कल रिलीज होगा ट्रेलर
दुर्गामती (Image Credit: Twitter)

Durgamati - The Myth: भूमि पेडनेकर की सोलो फिल्म दुर्गावती का नाम बदले जाने के बाद इस फिल्म को दुर्गामती: द मिथ (Durgamati - The Myth) के नाम से बुलाया जाएगा. कल फिल्म के नए नाम के साथ भूमि पेडनेकर का लुक भी सामने आया था. जिसके बाद अब मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म का नया पोस्टर सामने लाया है. फिल्म के इस मोशन पोस्टर में भूमि का दमदार लुक देखते ही बन रहा है. जिसे अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस मोशन पोस्टर भूमि हाथों में त्रिशूल लिए और शेषनाग पर विराजी दिखाई दे रही हैं. जबकि उनका लुक भी काफी दिलचस्प है. खुले हुए बालों गुस्से से भरी आंखों के साथ भूमि पेडनेकर का अंदाज देखते ही बन रहा है.

अक्षय कुमार ने फिल्म के इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि पेबैक टाइम आ चुका है. तैयार रहिए. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर का रिलीज होगा. यह भी पढ़े: Durgamati: बदल गया भूमि पेडनेकर की फिल्म दुर्गावती का नाम, अब बनी दुर्गामती

अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर ने भी फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर किया है.

इस फिल्म की कहानी लिखी और डायरेक्ट किया है अशोक ने. जबकि फिल्म को केप ऑफ गुड होप और भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनकर तैयार हैं. दरअसल कोरोना वायरस के चलते कई मेकर्स ने थियेटर की बजाए अपनी फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है. जिसमें से दुर्गामती भी एक है. ये फिल्म 11 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).