'पति पत्नी और वो' में मेरा किरदार मेरे दिल के करीब : भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर अपनी आनेवाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' में एक बड़े शहर में रहने वाली लड़की का किरदार निभा रहीं हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उनका यह किरदार उनके दिल के काफी करीब हैं.
मुंबई : अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) में एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रहीं हैं जो बड़े शहर से है और आजकल की एक जवान लड़की है. इस फिल्म में भूमि जिस किरदार को निभा रहीं हैं वह उनके उम्र के भी काफी करीब है.
भूमि ने एक बयान में कहा, "'पति पत्नी और वो' में मैं जिस किरदार को निभा रहीं हूं, वह असल जिंदगी में मैं जो हूं उसके काफी करीब है. वह बहुत ही ज्यादा आत्मविश्वासी है. लोगों पर उसका प्रभाव रहेगा."
यह भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ 6 दिसंबर को होगी रिलीज
भूमि ने आगे कहा कि वह एक जवान लड़की है, वह महत्वाकांक्षी है, वह जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहती है. उसकी यही सारी चारित्रिक विशेषताएं मेरे काफी करीब है. मुझे लगता है कि मैं असल जिंदगी में कैसी हूं, यह लोगों को पहली बार देखने को मिलेगा.
मुदस्सर अजीज फिल्म के निर्देशक हैं और इसके निर्माता भूषण कुमार हैं. फिल्म में भमि के साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

