बॉलीवुड

एक्ट्रेस Anjana Singh के लिए फिटनेस ट्रेनर बने भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh, जिम में कराया हार्ड वर्कआउट, देखें Video

पवन सिंह ने बीते दिनों अपना एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया है जिसमें वो एक्ट्रेस अंजना सिंह संग नजर आ रहे हैं. फिल्मों से लेकर म्यूजिक वीडियोज में पवन और अंजना की जोड़ी को फैंस ने बखूभी सराहा है.

एक्ट्रेस Anjana Singh के लिए फिटनेस ट्रेनर बने भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh, जिम में कराया हार्ड वर्कआउट, देखें Video
अंजना सिंह और पवन सिंह (Photo Credits: Instagram)

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने फैंस को एंटरटेन करने का मौका नहीं गंवाते और यही वजह है कि उनके चाहनेवालों की तादाद भी बढ़ती ही जा रही है. पवन सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय हैं जहां वो अपने कई मजेदार फोटोज और वीडियोज को शेयर करते रहते हैं. पवन ने बीते दिनों अपना एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया है जिसमें वो एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) संग नजर आ रहे हैं. फिल्मों से लेकर म्यूजिक वीडियोज में पवन और अंजना की जोड़ी को फैंस ने बखूभी सराहा है.

पवन सिंह द्वारा पोस्ट किये गए लेटेस्ट वीडियो में देखा गया कि अंजना को जिम में कसरत कराते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखकर लगता है जैसे पवन अभिनेत्री के लिए फिटनेस ट्रेनर बने हुए हैं. इस वीडियो को अंजना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjana Singh (@anjana_singh_)

ये भी पढ़ें: Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह और अंजना सिंह का भोजपुरी होली गीत ‘घासाई रंग सगरी’ हुआ सुपर हिट, 45 लाख बार देखा गया ये Video

वीडियो में पवन अंजना को लैट पुल डाउन (Lat Pull Down) मशीन पर कसरत कराते हुए दिखाई दे रहे हैं. इंटरनेट पर इनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग भी इसपर कमेंट करते हुए उनकी सराहना कर रहे हैं. पवन और अंजना ने कई सारी फिल्मों में साथ काम किया है.

हाल ही में इन दोनों का नया होली सॉन्ग भी रिलीज हुआ जिसनें इंटरनेट पर धूम मचा दी है. सॉन्ग 'घसाई रंग सागरी' को यूट्यूब पर 15 घंटे में 20 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).