भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने दिखाई अपनी हनीमून की बेहद हसीन तस्वीर, हॉटनेस देखकर फैंस भी हुए मदहोश
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं और आए दिन अपने चाहनेवालों को तरह-तरह की चीजों से एंटरटेन करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाली मोनालिसा कभी तो अपने डांस वीडियो तो कभी अपने हॉट फोटोज से अपने फैंस का मन मोह लेती हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं और आए दिन अपने चाहनेवालों को तरह-तरह की चीजों से एंटरटेन करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाली मोनालिसा कभी तो अपने डांस वीडियो तो कभी अपने हॉट फोटोज से अपने फैंस का मन मोह लेती हैं. बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी' सेशन किया जहां उन्होंने लोगों को उनसे सवाल करने के लिए निमंत्रित किया.
इस दौरान एक फैन ने मोनालिसा उनकी हनीमून की तस्वीर शेयर करने को कह दिया. इसपर एक्ट्रेस ने पति विक्रांत सिंह संग अपनी कैंडिड फोटो शेयर की जिसमें वो स्विमिंग पूल में एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. मोनालिसा ने बताया कि ये उनकी पहली हनीमून फोटो है.

इसी के साथ मोनालिसा ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि उनकी ये हनीमून फोटो गोवा की है जहां उन्होंने खूब एन्जॉय किया था. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर फैंस भी सरप्राइज्ड रह गए. भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है.
फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना स्टेज नेम मोनालिसा अपनाया और इसी नाम के साथ उन्होंने बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

