भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने 'कुली नंबर. 1' के सॉन्ग 'मम्मी कसम' पर किया गजब का डांस, हॉट Video ने मचाया धमाल
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी दिलकश अदाओं से अक्सर अपने फैंस और चाहनेवालों का दिल जीत लेती हैं. इंटरनेट पर अपनी हॉट फोटोज और वीडियोज से लोगों का दिल जीतने वाली मोनालिसा ने आज एक बार फिर अपने डांस परफॉर्मेंस से अपने फैंस को रिझाया है.
Bhojpuri Actress Monalisa Hot Dance: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी दिलकश अदाओं से अक्सर अपने फैंस और चाहनेवालों का दिल जीत लेती हैं. इंटरनेट पर अपनी हॉट फोटोज और वीडियोज से लोगों का दिल जीतने वाली मोनालिसा ने आज एक बार फिर अपने डांस परफॉर्मेंस से अपने फैंस को रिझाया है. भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा कई सारे स्टेज परफॉर्मेंसेस भी दे चुकी हैं. अब एक बार फिर अपने उसी अंदाज में मोनालिसा ने दर्शकों का काफी ध्यान आकर्षित किया है.
मोनालिसा ने आज डांस करते हुए अपना एक धमाकेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वो ट्रैक पेंट्स, स्पोर्ट्स ब्रा और ट्रांसपेरेंट टॉप पहनी हुईं बेहद ही हॉट अंदाज में कमर लचकती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वो फिल्म 'कूली नंबर. 1' के सॉन्ग 'मम्मी कसम' पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.
View this post on Instagram
मोनालिसा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रिलीज करते हुए लिखा, "लंबे समय से मुझे इस डांस नंबर पर डांस करना था. इसका पूरा कवर वीडियो आज दोपहर 3 बजे मेरे यूट्यूब चैनल पर लाइव होगा. " इस पोस्ट में उन्होंने वरुण धवन और सारा अली खान को भी टैग किया है.
बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिसवास है और उन्होंने भोजपुरी फिल्मों से बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की है. हाल ही में वो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 14' में बतौर गेस्ट भी नजर आईं थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2021 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

