दुल्हन की तरह सजीं भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh, खूबसूरत Video देखकर हैरान हुए फैंस
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं जहां वो अपनी कई मजेदार फोटोज और वीडियोज को फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं.
Bhojpuri Actress Akshara Singh Videos: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं जहां वो अपनी कई मजेदार फोटोज और वीडियोज को फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं. अक्षरा ने आज इंस्टाग्राम पर अपना नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो दुल्हन की तरह सजीधजी नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी असमंजस में पड़ गए हैं कि कहीं अक्षरा शादी करने तो नहीं जा रही है.
अक्षरा ने इंस्टाग्राम रील्स पर अपना ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वप लाल रंग का लहंगा और खूबसूरत ज्वेलरी पहनी हुईं नजर आ रही हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, "मैं कोई ऐसा गीत गाऊं." इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस उनकी खूबसूरती की सराहना की भी कर रहे हैं.
View this post on Instagram
गौरतलब है कि अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव समेत अन्य कलाकारों के साथ काम किया है. अक्षरा इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के रूप में भी अपने कई म्यूजिक वीडियोज और सॉन्ग्स को रिलीज करती रहती हैं जिसे यूट्यूब पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिलते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

