Bad Newz Box Office Collection Day 4: विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बै न्यूज' पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की ओर अग्रसर है. फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में शानदार कमाई की, लेकिन पहले हफ्ते के सोमवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई. आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित 'बैड न्यूज' ने पहले हफ्ते में कुल 34.37 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 8.62 करोड़, दूसरे दिन 10.55 करोड़ और तीसरे दिन 11.45 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि, सोमवार को कमाई घटकर 3.75 करोड़ रह गई.
यह देखना अभी बाकी है कि क्या 'बै न्यूज' आने वाले हफ्तों में अपनी रफ्तार बनाए रख पाएगी. फिल्म को आने वाले दिनों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, खासकर अगर कमाई में गिरावट का सिलसिला जारी रहता है.
सोमवार को धीमी हुई 'बैड न्यूज' की रफ्तार:
View this post on Instagram













QuickLY