Bachchan Pandey Release Date: Akshay Kumar ने की बड़ी घोषणा, इस दिन रिलीज करेंगे फिल्म 'बच्चन पांडे'

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आज अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया कि वो अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' को 26 जनवरी, 2022 में रिलीज करेंगे. अक्षय ने अपनी इस फिल्म के लिए गणतंत्र दिवस का दिन चुना है जिसकी जानकारी आज उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी है.

अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

Bachchan Pandey Release Date: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आज अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया कि वो अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' को 26 जनवरी, 2022 में रिलीज करेंगे. अक्षय ने अपनी इस फिल्म के लिए गणतंत्र दिवस का दिन चुना है जिसकी जानकारी आज उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी है. एक्टर ने फिल्म से अपनी फोटो शेयर करते हए ये अनाउंसमेंट की.

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर लिखा, "उसकी एक झलक है काफी है! बच्चन पांडे रिलीज हो रही है 26 जनवरी, 2022 को." फोटो में अक्षय काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. उनकी एक आंख नीली दिखाई दे रही है जो उनके इस लुक को और भी हैरान कर देने वाली बनाती है.

ये भी पढ़ें: Bachchan Pandey: अगले साल जनवरी में अक्षय कुमार शुरू करेंगे अपनी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग?

अक्षय की इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, कृति सैनन और अरशद वारसी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म को 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होना था लेकिन कोविड-19 के चलते समय से काम पूरा न हो पाने के कारण अब इसकी रिलीज को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Weather Forecast and Update: राजस्थान में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट