Babil Share Old Pic of Father Irrfan: इरफान खान के बेटे बाबिल ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, शेयर की बचपन की फोटो
इरफान का निधन 2 अप्रैल को हुआ था. जिसके बाद से ही बाबिल आए दिन पिता को याद कर पोस्ट करते रहते हैं.
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) अब हमारे बीच नहीं रहें. उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री ग़मगीन हो गई. इरफान को हमारे बीच से गए हुए कई महीने बीत चुके हैं. लेकिन उनके बेटे बाबिल (Babil) समय समय पर अपने पिता का याद करते रहते हैं और उनसे जुड़ी बातें शेयर करते रहें हैं. ऐसे में अब एक बार फिर बाबिल ने सोशल मीडिया पर पिता इरफान खान को याद करते हुए बेहद ही इमोशनल पोस्ट लिखा है. बाबिल ने पिता के साथ बचपन की फोटो शेयर की है.
इस फोटो में इरफान गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं. जबकि बाबिल उन्हें ध्यान से देख रहें हैं. पिता और बेटे की ये फोटो बेहद ही प्यारी है. इस फोटो के साथ बाबिल ने लिखा कि मैं 14 घंटे तक सोया रहा और उठाना नही चाहता था क्योंकि मैं आपको सपने में देख रहा था. ऐसे में जागना सबसे बुरा होता है. आप चले गए है यह अहसास सबसे बुरा लगता है. आपने कुछ नहीं कहा, हम बस हंसे थे.
आपको बता दे कि इरफान का निधन 2 अप्रैल को हुआ था. जिसके बाद से ही बाबिल आए दिन पिता को याद कर पोस्ट करते रहते हैं. बाबिल हाल ही में अपनी पढ़ाई के लिए दोबारा UK पहुंच गए हैं. बाबिल UK में फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

