'हाउसफुल 4' में भल्लालदेव उर्फ राणा दग्गुबाती के रोल को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
पटकथा लेखक-निर्देशक फरहाद समजी ने खुलासा किया है कि 'बाहुबली' स्टार राणा दग्गुबाती उनकी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 4' में खतरनाक भूमिका निभाते दिखेंगे. फिल्म में राणा को नाना पाटेकर की जगह लिया गया है.
नई दिल्ली: पटकथा लेखक-निर्देशक फरहाद समजी (Writer-director Farhad Samji) ने खुलासा किया है कि 'बाहुबली' (Bahubali) स्टार राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) उनकी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) में खतरनाक भूमिका निभाते दिखेंगे. फिल्म में राणा को नाना पाटेकर (Nana Patekar) की जगह लिया गया है. अभिनेत्री तनुश्री दत्ता (Actress Tanushree Dutta) द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा था. राणा ने मुंबई (Mumbai) में नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू की थी.
फरहाद ने फिल्म के बारे में टेलीफोन पर आईएएनएस को बताया, "मुझे लगता है कि उनकी भूमिका के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी. यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है. वह फिल्म में खतरनाक किरदार में हैं." इसमें अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और बॉबी देओल (Bobby Deol) भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म में सिर्फ राणा को ही किसी अन्य की जगह नहीं रखा गया है, बल्कि अक्टूबर में यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद साजिद खान (Sajid Khan) को भी निर्देशक का पद छोड़ना पड़ा था.
'हाउसफुल 3' (Housefull 3) का निर्देशन साजिद समजी और फरहाद समजी ने किया था. इस फिल्म के अकेले निर्देशक होने के कारण होने वाले दबाव के बारे में उन्होंने कहा, "अगर इसमें तीन निर्देशक होते, तो भी दबाव होता. उसी तरह अकेले भी दबाव है. बड़ी फ्रेंचाइजी होने की वजह से दबाव होता ही है. और, यह भी है कि फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2018 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

