बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप डेटिंग के दिनों में भी रखते थे सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल, ये Throwback फोटो है सबूत

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी, लेखक-फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप का दावा है कि एक दंपति के रूप में वे डेटिंग के समय से ही सोशल डिस्टेंसिंग पर दृढ़ विश्वास रखती हैं. मंगलवार को ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर (Throwback Photo) शेयर किया, जहां वह अपने उस समय के प्रेमी आयुष्मान के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं.

आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप डेटिंग के दिनों में भी रखते थे सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल, ये Throwback फोटो है सबूत
ताहिरा कश्यप और इरफान खान (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की पत्नी, लेखक-फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) का दावा है कि एक दंपति के रूप में वे डेटिंग के समय से ही सोशल डिस्टेंसिंग पर दृढ़ विश्वास रखती हैं. मंगलवार को ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर (Throwback Photo) शेयर किया, जहां वह अपने उस समय के प्रेमी आयुष्मान के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में भले ही आयुष्मान और ताहिरा एक-दूसरे के पास बैठे हों, लेकिन दोनों के बीच काफी गैप दिखाई दे रहा है.

ताहिरा ने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "डेटिंग का पहला साल और हम उस समय भी सोशल डिस्टेंसिंग पर मजबूत विश्वास रखते थे."

ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने की अपनी नई सीरीज की शुरुआत, ‘द लॉकडाउन टेल्स’ रखा टाइटल

ताहिरा की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए यामी गौतम ने लिखा, "हा हा दिस इज सो स्वीट." आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने की शादी नवंबर 2008 में हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेटे का नाम विराजवीर और बेटी का नाम वरुष्का है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).