Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: Ajay Devgn ने Suniel Shetty और Mana Shetty को उनकी बेटी की शादी पर दी बधाई
अथिया शेट्टी, माना शेट्टी, सुनील शेट्टी और अजय देवगन (Photo Credits: Instagram)

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने जा रही हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने उन्हें बधाई देते हुए ट्विटर पर ट्वीट शेयर की है. अपनी इस स्टोरी में उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया की शादी की ढेर सारी बधाई. युवा कपल को सुखद शादीशुदा जिंदगी का आशीर्वाद."