बॉलीवुड

Astad Deboo No More: पद्मश्री अस्ताद देबू का हुआ निधन, फिल्म रावण में ऐश्वर्या राय बच्चन के इस खास सीन को किया था डिजाइन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म रावण में अस्ताद देबू ने ऐश्वर्या के भागने वाले सीन को डिजाइन किया था. जो फिल्म के गाने बहने दो के दौरान आता है.

Astad Deboo No More: पद्मश्री अस्ताद देबू का हुआ निधन, फिल्म रावण में ऐश्वर्या राय बच्चन के इस खास सीन को किया था डिजाइन
अस्ताद देबू और ऐश्वर्या राय बच्चन (Photo credit: Twitter)

मशहूर डांसर और पद्मश्री अस्ताद देबू (Astad Deboo) अब इस दुनिया में नहीं रहें. 73 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. अस्ताद देबू पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. जिसके बाद उन्होंने 10 दिसंबर को आखिरी सांस ली. अस्ताद को दुनिया पुराने और नए डांस मिलाकर लोगों के सामने पेस करते थे. उनकी इस कला की दुनिया कायल थी. आज वो भले ही हमारे बीच ना हो लेकिन द्वारा किये गए काम से वो हमेशा हम सभी के बीच बने रहेंगे.

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म रावण में अस्ताद देबू ने ऐश्वर्या के भागने वाले सीन को डिजाइन किया था. जो फिल्म के गाने बहने दो के दौरान आता है. इस सीन के बारे में बात करते हुए देबू ने सालो पहले ये कहा था कि जब मुझे इस प्रोजेक्ट में लिया गया था तो पहले मुझे लगा कि मुझे गाना कोरियोग्राफ करना है. जिसे ध्यान में रखकर मैंने रिहर्सल भी शुरू कर दिया था. लेकिन मनी एक अलग सोच के साथ मेरे पास आए. उन्होंने मुझे कहा कि भागने के सीक्वेंस को स्टाइल करना है. आप भी देखिए उनका ये स्पेशल वर्क. जो हमेशा लोगों के बीच छाया रहेगा.

आपको बता दे कि इस गाने में ऐश्वर्या के काम की देबू ने भी जमकर तारीफ़ की थी. आज उनका चला जाना इंडस्ट्री के लिए सचमुच किसी बड़े नुकसान से कम नहीं है. देबू ने समाजसेवा के काम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साल 2007 में उन्हें पद्मश्री के अवॉर्ड से नवाजा गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).