बॉलीवुड

असीम रियाज और हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के बाद एक साथ करते दिखेंगे रोमांस, ये रही डिटेल्स!

बिग बॉस 13 के पहले रनर अप रहे असीम रियाज सोशल मीडिया पर कई कारणों के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं. भले ही वो शो नहीं जीत पाए लेकिन फैंस ने उन्हें अपना विजेता घोषित कर दिया. बिग बॉस के घर में हिमांशी खुराना के साथ अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर भी चर्चा में रहने वाले असीम रियाज अब जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में उनके साथ रोमांस करते नजर आएंगे.

असीम रियाज और हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के बाद एक साथ करते दिखेंगे रोमांस, ये रही डिटेल्स!
असीम रियाज और हिमांशी खुराना (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के पहले रनर अप रहे असीम रियाज (Asim Riaz) सोशल मीडिया पर कई कारणों के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं. भले ही वो शो नहीं जीत पाए लेकिन फैंस ने उन्हें अपना विजेता घोषित कर दिया. बिग बॉस के घर में हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के साथ अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर भी चर्चा में रहने वाले असीम रियाज अब जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में उनके साथ रोमांस करते नजर आएंगे. ये भी पढ़ें:Bigg Boss 13: हिमांशी खुराना के प्यार में पड़े असीम रियाज की विकास गुप्ता ने खोली पोल, बताया घर के बाहर है एक और गर्लफ्रेंड

हिमांशी ने इस म्यूजिक वीडियो से असीम के साथ अपनी कवर फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "कुछ स्पेशल आ रहा है असीम रियाज के साथ 18 मार्च को." अपने इस पोस्ट में उन्होंने नेहा कक्कड़ को भी टैग किया. जाहिर सी बात है कि हिमांशी और असीम के इस म्यूजिक एल्बम को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) गाएंगी.

याद दिला दें कि असीम ने बिग बॉस के घर में हिमांशी के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए उन्हें प्रोपोज भी किया था. बाद में जब सलमान ने असीम से सवाल करते हुए कहा कि घर के बाहर पहले ही उनकी एक गर्लफ्रेंड है. इसपर असीम ने कहा था कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद वो सब कुछ ठीक कर देंगे.

बिग बॉस खत्म होने के बाद अब घर के बाहर भी असीम और हिमांशी की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही है. ये दोनों एक साथ पार्टी करते हुए भी नजर आए थे. अब इनका ये रिलेशनशिप किस दिशा की ओर रुख करता है ये देखना सभी के लिए दिलचस्प होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2020 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).