बॉलीवुड

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan ने मुंबई के नाइट क्लब में अटेंड की पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जिन्हें हाल ही में ड्रग्स केस में एनसीबी ने क्लीन चिट दिया था...

Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan ने मुंबई के नाइट क्लब में अटेंड की पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
आर्यन खान (Photo Credits: Instagram)

Aryan Khan Spotted Partying at Night Club in Mumbai: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जिन्हें हाल ही में ड्रग्स केस में एनसीबी ने क्लीन चिट दिया था, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो मुंबई के नाईट क्लब में पार्टी करते दिखे. आर्यन के एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बार के पास खड़े ड्रिंक्स का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. आर्यन यहां ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए दिखे.

गौरतलब है कि क्रूज ड्रग्स के बाद से ही शाहरुख और उनके परिवार वाले मीडिया से दूरी बनाते आए हैं. पिछले साल अक्टूबर में आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से जहां से स्पॉटलाइट से दूर थे वहीं अब इन्होंने अपनी आम जिंदगी में लौटना शुरू कर दिया है और पब्लिक में  ही नजर आते हैं. यही वजह से ही, इस बार ईद के मौके पर शाहरुख भी अपने मन्नत बंगले पर फैंस से रुबरू हुए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Buzz (@cricbollybuzz)

आर्यन का लेटेस्ट वीडियो वायरल होने के बाद जहां कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया वहीं उनके तमाम चाहनेवालों ने कमेंट सेक्शन में कहा कि ये उनकी पर्सनल लाइफ है और इसलिए उन्हें इस लिए उन्हें इस तरह से जज नहीं किया जाना चाहिए.

बता दें कि आर्यन चुनिंदा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर काम में जुटे हुए हैं. इधर शाहरुख भी अपने काम पर लौट आए हैं और जल्द ही पठान, जवान और डंकी जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे जो अगले साल रिलीज होंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).