टीवी

अरुणा ईरानी ने अपनी बायोपिक के लिए आलिया भट्ट को बताया उपयुक्त

दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने कहा कि उन्हें लगता है कि आलिया भट्ट उनकी बायोपिक में काम करने के लिए सबसे उपयुक्त होंगी.

अरुणा ईरानी ने अपनी बायोपिक के लिए आलिया भट्ट को बताया उपयुक्त
अलिया भट्ट और अरुणा ईरानी (Photo Credit- Twitter)

मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी (Aruna Irani) ने कहा कि उन्हें लगता है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) उनकी बायोपिक में काम करने के लिए सबसे उपयुक्त होंगी. अरुणा ने एक बयान में कहा, "मैंने बहुत सी बायोपिक्स देखी हैं और उनमें से ज्यादातर में शख्स के केवल अच्छे और सकारात्मक पक्षों को दिखाया है."

फिर उन्होंने कहा कि "लेकिन मुझे लगता है कि व्यक्ति के हर पहलू को दिखाया जाना चाहिए चाहे वह अच्छा हो या बुरा. तभी आप उस व्यक्ति के प्रति सच्चे होंगे." उन्होंने कहा, "मेरी बायोपिक के लिए मुझे कई फिल्म निमार्ताओं ने संपर्क किया था."

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘कलंक’ के सेट से सामने आया वीडियो, देसी अवतार में आलिया भट्ट ने जमकर लगाए ठुमके

"अगर मैं इसके लिए हामी भरूंगी तो मैं निश्चित रूप से चाहूंगी कि मेरे जीवन के सभी पहलुओं को उसमें दर्शाया जाए. मुझे लगता है कि आलिया भट्ट मेरा किरदार निभाने के लिए सबसे उपयुक्त होंगी." अरुणा फिलहाल स्टार प्लस के टीवी शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में नजर आ रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2019 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).