बॉलीवुड

अर्जुन कपूर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार का पहला गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

फिल्म संदीप और पिंकी फरार का पहला गाना फरार रिलीज हो चुका है. जिसमें अर्जुन कपूर जमकर अपना डांस दिखा रहे हैं.

अर्जुन कपूर की फिल्म संदीप और पिंकी फरार का पहला गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो
फरार गाना

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' (Sandeep Aur Pinky Faraar) के ट्रेलर को अभी कुछ ही दिनों पहले जारी किया गया था और अब फिल्म के पहले गाने 'फरार' (Faraar Song) को जारी कर दिया गया है. अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने इस गाने की लिंक को साझा करते हुए लिखा, "पिंकी के साथ डांस करें. हैशटैगफरार के नए गीत को अब जारी कर दिया गया है!"

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें संगीत अनु मलिक का है और इसे उन्हीं के द्वारा गाया भी गया है. गीत को दिबाकर बनर्जी और अनु मलिक ने लिखा है. अब तक कुछ लोगों को अनु मलिक का यह नया गाना काफी पसंद आया है और ऐसा अर्जुन के इस पोस्ट पर आई प्रतिक्रियाओं को देखते हुए समझा जा सकता है.

एक यूजर ने लिखा, "अनु जी ने तो आग लगा दी." किसी और ने लिखा, "अनु मलिक सर की आवाज काफी लंबे समय बाद सुन रही हूं. इसके बोल हर कलाकार की कहानी है."

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस परियोजना की मजेदार बात यह है कि इसमें अर्जुन, पिंकी दहिया का किरदार निभा रहे हैं, जबकि संदीप कौर के किरदार को परिणीति निभा रही हैं. यह एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जो 20 मार्च को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2020 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).