Arjun Kapoor ने दिखाई दरियादिली, उठाएंगे कैंसर से पीड़ित 100 जोड़ों के इलाज का खर्च
हम सभी अपने प्रियजनों को विशेष महसूस कराने के लिए फरवरी में वेलेंटाइन डे मनाने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस खास मौके पर मैंने कुछ अलग करने का फैसला अर्जुन कपूर ने किया है."
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ऐसे 100 जोड़ों की मदद करने के लिए आगे आए हैं, जिनमें एक साथी कैंसर से पीड़ित हैं. उनका कहना है कि कोविड महामारी ने उन्हें दूसरों की मदद करने का महत्व सिखाया है. अभिनेता ने कहा, "महामारी ने हम सभी को एक-दूसरे की मदद करने और प्यार फैलाने का महत्व सिखाया है. हम सभी अपने प्रियजनों को विशेष महसूस कराने के लिए फरवरी में वेलेंटाइन डे मनाने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस खास मौके पर मैंने कुछ अलग करने का फैसला किया है."
अर्जुन की मां मोना शौरी का निधन कैंसर के कारण हुआ था. अब वे कैंसर मरीजों की सहायता करने के लिए कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (Cancer Patients Aid Association) (सीपीएए) के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "कैंसर पेशंट्स एड एसोसिएशन के साथ मैं ऐसे जरूरतमंद 100 जोड़ों को सपोर्ट कर रहा हूं, जिन्हें कैंसर हुआ है. इससे मतलब है कि ऐसे कपल, जिनमें एक साथी बीमारी से पीड़ित है और दूसरा इस लड़ाई से लड़ने में हर कदम पर उसका साथ दे रहा है. कैंसर व्यक्ति की इम्यूनिटी को बुरी तरह प्रभावित करता है, जो उनमें कोरोनोवायरस के कारण जोखिम बढ़ा देता है. ऐसे जोड़ों के लिए पिछला साल बहुत मुश्किल रहा क्योंकि वे न केवल कठिन लड़ाई लड़ रहे थे, बल्कि वे कोविड के गंभीर खतरे के कारण घरों में ही बंद थे. उनमें से कई के पास भोजन और दवाएं खरीदने के लिए आय का स्रोत भी नहीं था." यह भी पढ़े: Bhoot Police: सैफ अली खान, अर्जुन कपूर फिल्म भूत पुलिस के आखिरी शेड्यूल के लिए पहुंचे जैसलमेर
View this post on Instagram
अभिनेता ने लोगों से भी अपील की है कि वे ऐसे लोगों का समर्थन करें. उन्होंने कहा है, "सालाना 1 लाख रुपये की मदद करके हम उन्हें आर्थिक रूप से बेपटरी होने से बचा सकते हैं. इस अमाउंट के जरिए हम उन्हें कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी, सर्जरी और दवाओं का खर्च उठाने में मदद कर सकते हैं."मदद करेंगे
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

