वरुण धवन के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने शेयर की ये यादगार फोटो, लिखा- हैप्पी बर्थडे द कंटेंट मेकर
वरुण धवन के अजीज दोस्त अर्जुन कपूर ने आज सोशल मीडिया उनके साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने स्पेशल मैसेज भी लिखा है.
Happy Birthday Varun Dhawan: बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. अब लॉकडाउन (Lockdown) के चलते वरुण के दोस्त और रिश्तेदार उनसे मिलने तो नहीं आ सकते हैं लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को उनके इस स्पेशल दिन की बधाई दे रहे हैं. वरुण के अजीज दोस्त अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने आज सोशल मीडिया उनके साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने स्पेशल मैसेज भी लिखा है.
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर वरुण के साथ अपनी फोटो को शेयर करते हुए लिखा, " बैड बॉयज (इस स्थिति में बैड हेयरकट). हैप्पी बर्थडे वरुण धवन, शानदार कंटेंट मेकर, शहर के नए रैपर और हमेशा से नटखट बालक."
अर्जुन के इस बर्थडे विश को देखकर वरुण के भी हंस पड़े और इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "हा हा हा." ये भी पढ़ें: Lockdown: वरुण धवन ने लॉकडाउन के चलते घर पर मनाया अपना जन्मदिन, देखें स्पेशल Photos
आपको बता दें कि ये फोटो उन दिनों की है जब अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत नहीं की थी. उस समय अर्जुन काफी मोटे भी थे और ये बात इस फोटो में भी देखा जा सकता है. अर्जुन ने कड़ी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की थी जिसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने अपनी शुरुआत की थी.
बात करें वरुण की तो उन्होंने 23 अप्रैल, गुरुवार की रात को अपने परिवार के साथ मिलकर घर पर ही अपना जन्मदिन मनाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

