बॉलीवुड

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की बढ़ रही हैं नजदीकियां, यह तस्वीर है सबूत

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की नजदीकियां दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं. हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि अर्जुन और मलाइका साल 2019 में शादी कर सकते हैं.

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की बढ़ रही हैं नजदीकियां, यह तस्वीर है सबूत
अर्जुन कपूर की बाहों में बैठी नजर आई मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram )

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की नजदीकियां दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं. हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि अर्जुन और मलाइका साल 2019 में शादी कर सकते हैं. साथ ही अर्जुन और मलाइका को कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था. दोनों इटली से वापिस लौट रहे थे. खबरों की माने तो मलाइका का बर्थडे मनाने के लिए यह कपल इटली गया था. इटली एयरपोर्ट पर भी दोनों को एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखा गया था. अब मलाइका और अर्जुन की एक और तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में  मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर की बाहों में बैठी हुई नजर आ रही हैं.

इस तस्वीर में करीना कपूर को भी देखा जा सकता है. साथ ही फोटो में और भी कई लोग नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- अर्जुन कपूर: नई पीढ़ी के युवा स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं

 

View this post on Instagram

 

#malaikaarorakhan is well accepted in #kapoorfamily #arjunmalaika #arjunkapoor #malaikaarora #lovebirds #boneykapoor #couplegoals

A post shared by FiFaFoo (@filmfashionfood) on

बताया जाता है कि अर्जुन कपूर की वजह से ही मलाइका और अरबाज का तलाक हुआ था. काफी समय से अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं और अब तो तस्वीरों में भी दोनों की नजदीकियों के बारे में साफ पता चल रहा है. बॉलीवुड में भी इन दिनों वेडिंग सीजन चालू है. अब देखना होगा कि क्या अर्जुन और मलाइका भी शादी के पवित्र बंधन में बंधने का फैसला लेते हैं कि नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2018 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).