बॉलीवुड

बुढ़ापे में कुछ इस तरह दिखेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, तस्वीरें हुई वायरल

इन दिनों फेसऐप का खुमार सभी पर चढ़ा हुआ है. इस ऐप के माध्यम से ये पता लगता है कि एक व्यक्ति बुढ़ापे में कैसा दिखेगा. बॉलीवुड स्टार्स भी इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

बुढ़ापे में कुछ इस तरह दिखेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, तस्वीरें हुई वायरल
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Photo Credits: Instagram)

इन दिनों फेसऐप (Faceapp) का खुमार सभी पर चढ़ा हुआ है. इस ऐप के माध्यम से ये पता लगता है कि एक व्यक्ति बुढ़ापे में कैसा दिखेगा. बॉलीवुड स्टार्स भी इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसने सबको हैरानी में डाल दिया था. तस्वीर में वरुण का बूढ़ा अवतार देखने को मिल रहा था. अब इसी तरह अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

अर्जुन कपूर ने तस्वीर को खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "बुढ़ापे में मैं इस तरह दिखूंगा." तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन ज्यादा उम्र में भी बेहद फिट नजर आ रहे हैं. एक नजर डालिए इन फोटोज पर:-

 

View this post on Instagram

 

Old age hit me like .. 👀

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

यह भी पढ़ें:- सोनम कपूर के बाद वरुण धवन ने शेयर की बुढ़ापे की तस्वीर, लेकिन अनिल कपूर जैसा दिख रहा है लुक

वायरल हो रही मलाइका अरोड़ा की फोटो (Photo Credits: Instagram)

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की नजदीकियां इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. कई दफा दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है. दोनों छुट्टियां मनाने भी साथ जाते हैं. बीच में दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थी मगर अर्जुन या मलाइका में से किसी ने भी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी. अब ये तो वक्त ही बताएगा कि दोनों कब शादी करने का फैसला करते हैं. अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'पानीपत' और 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).