देश

Mahtari Vandan Yojana Scam: छत्तीसगढ़ में सनी लियोनी और जॉनी सिंस को मिल रहा सरकारी योजना का लाभ? हर महीने खाते में आ रहे 1 हजार, महतारी वंदन योजना में बड़े फ्रॉड का खुलासा (Watch Video)

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 'महतारी वंदन योजना' के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है.

Mahtari Vandan Yojana Scam: छत्तीसगढ़ में सनी लियोनी और जॉनी सिंस को मिल रहा सरकारी योजना का लाभ? हर महीने खाते में आ रहे 1 हजार, महतारी वंदन योजना में बड़े फ्रॉड का खुलासा (Watch Video)
Photo Credit: TW

Mahtari Vandan Yojana Scam: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 'महतारी वंदन योजना' के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महतारी वंदन योजना के तहत सनी लियोनी नामक महिला के खाते में 1000 रुपये हर महीने जमा हो रहे थे. स्कीम के लाभार्थी के नाम में 'सनी लियोनी' और उसके पति के नाम में 'जॉनी सिंस' दर्ज था, जो कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री के दो मशहूर अभिनेता हैं.

घटना की जांच में पता चला कि यह खाता एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की आईडी से रजिस्टर्ड था और पिछले 10 महीनों से खाते में योजना के तहत पैसा आ रहा था.

ये भी पढें: Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी, महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी

महतारी वंदन योजना में बड़े फ्रॉड का खुलासा

सनी लियोनी को मिल रहा सरकारी योजना का लाभ!

फर्जी खाता बनाने का आरोप

मामला सामने आते ही बस्तर कलेक्टर ने इसकी जांच के आदेश दिए और मामले में महिला के पति वीरेंद्र जोशी को हिरासत में ले लिया. इस दौरान आरोपी ने कहा कि उसके आधार और बैंक खाता नंबर का दुरुपयोग किया गया है. वह योजना के तहत जमा होने वाली राशि के बारे में पूरी तरह से अनजान था. वह योजना से मिले पैसे वापस लौटाने के लिए तैयार है.

हालांकि, यह जांच का विषय बना हुआ है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कौन लोग हैं और उनका उद्देश्य क्या था.

क्या है महतारी वंदन योजना?

यह योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये का लाभ दिया जाता है. यह योजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलाई जा रही है. लेकिन इस मामले में जो खबर सामने आई, उसने सबको चौंका दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2024 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).