बॉलीवुड

Apurva Trailer: Tara Sutaria-Abhishek Banerjee स्टारर इंटेंस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 15 नवंबर को होगा प्रीमियर (Watch Video)

स्टार स्टूडियो और सिने1 की पेशकश “अपूर्वा” का पावर-पैक ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया और फिल्म 15 नवंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ की जाएगी.

Apurva Trailer: Tara Sutaria-Abhishek Banerjee स्टारर इंटेंस सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'अपूर्वा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 15 नवंबर को होगा प्रीमियर (Watch Video)
Star Studios (Photo Credits: Instagram)

Apurva Trailer: दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित लव कुश रामलीला के दौरान, भारी भीड़ के बीच अपूर्वा का वायरल फर्स्ट लुक लांच हुआ था. ऐसा लांच किसी भी भारतीय फिल्म के लिए पहला और अनोखा अनुभव था. इसके बाद, स्टार स्टूडियो और सिने1 की पेशकश “अपूर्वा” का पावर-पैक ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया और फिल्म 15 नवंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ की जाएगी. अपूर्वा को डायरेक्ट किया है निखिल नागेश भट ने और इसमें तारा सुतारिया, अभिषेक बनर्जी, धैर्य करवा और राजपाल यादव जैसे शानदार कलाकार हैं. कंगना रनौत ने देश के सैनिकों को बताया असली हीरो, बोलीं - 'आज से हमें एक्टर- एक्ट्रेस कहकर बुलाया जाए ना कि हीरो-हीरोइन' (Watch Video)

फिल्म, भारत की सबसे खतरनाक जगहों में से एक,चंबल में सेट है, और यह बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी को परदे पर उतारती है.फिल्म तारा के उस शक्तिशाली परिवर्तन की कहानी है, जो जिंदा रहने और जीने के लिए अपने अंदर की ताकत का इस्तेमाल करती है. जब जिन्दगी का एक सामान्य क्षण अचानक बहुत खतरनाक स्थिति में बदल जाता है तब अपूर्वा जिंदा रहने के लिए क्या करेगी, यही इस फिल्म की कहानी है.

देखें ट्रेलर:

अपूर्वा स्टार स्टूडियोज की पेशकश है जिसे प्रोड्यूस किया है सिने1 स्टूडियोज और स्टार स्टूडियोज ने. यह निखिल नागेश भट द्वारा लिखित और निर्देशित है और मुराद खेतानी और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित है. इसका प्रीमियर 15 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).